वंदे मातरम

‘वंदे मातरम’ वाला वीडियो शेयर कर तेजस्वी बोले-नीतीश चाचा हाय-हाय ये मजबूरी

1118 0

नई दिल्ली। बीते दिनों बिहार के दरभंगा में चुनावी प्रचार के दौरान का पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में पीएम मोदी अपना भाषण समाप्त करने के बाद वंदे मातरम का नारा लगा रहे हैं। उनके साथ सभी लोग नारा लगा रहे हैं ,लेकिन एनडीए के अहम सहयोगी नीतीश कुमार इस भीड़ से दूर चुपचाप बैठे रहे।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का वंदे मातरम वाला वीडियो शेयर कर कहा कि नीतीश कुमार ने क्या हाल बना लिया ?

इस वीडियो को ट्विट करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का वंदे मातरम वाला वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर कर कहा कि नीतीश कुमार ने क्या हाल बना लिया है। अब उन्हें घुटन नहीं होती है, क्योंकि अब जहरीले लोग उनके साथ हैं।

ये भी पढ़ें :-भाजपा के लिए जहां इतने साल पहले मांगे थे वोट, वहीं कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू 

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा- खाली बैठे मेरे चाचा पर विशेष नज़र बनाए रखिए

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी और सभी नेता वंदे मातरम का नारा लगाते दिख रहे हैं और हाथ ऊपर किए हुए हैं। मगर नीतीश कुमार उसी मंच पर चुपचाप बैठे नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा- खाली बैठे मेरे चाचा पर विशेष नज़र बनाए रखिए।प्यारे नीतीश कुमार चाचा, आपने अपना क्या हाल बना लिया है? शायद अब घुटन नहीं होगी क्योंकि ज़हरीले लोग साथ जो हैं?

हाय हाय ये मजबूरी
ये मौसम और ये दूरी
मुझे पल पल है तड़पाये
तेरी दो टकिये दी नौकरी वे मेरा लाखों का सावन जाये
हाय हाय ये मजबूरी

ये भी पढ़ें :-प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, बीजेपी को यूपी में लगेगा तगड़ा झटका 

असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो को शेयर किया और अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘क्या संघी और भक्त नीतीश कुमार को देशद्रोही कहेंगे?

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस वीडियो को शेयर किया और अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘क्या संघी और भक्त नीतीश कुमार को देशद्रोही कहेंगे? और उन्हें यह कहेंगे भारत में रहना है तो …. बोलना”। ओवैसी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। बता दें कि बिहार के दरभंगा में भाजपा और जदयू की एक संयुक्त रैली हुई, जिसमें पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक साथ मंच पर मौजूद थे। पीएम मोदी ने जब वंदे मातरम का नारा लगाया तो सभी नेता और सभा में मौजूद भीड़ ने मुठी बांधकर और हाथ ऊपर उठाकर वंदे मातरम का नारा लगाया, लेकिन नीतीश कुमार चुपचाप बैठे रहे।

Related Post

Greenfield Township

अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, विकास कार्य में तेजी

Posted by - February 19, 2026 0
अयोध्या : अयोध्या (Ayodhya) में ग्रीनफील्ड टाउनशिप (Greenfield Township) तेजी से आकार ले रहा है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद…
Dashashwamedh Ghat of Prayagraj

प्रयागराज का दशाश्वमेध घाट, जहां ब्रह्मा जी ने किया था सृष्टि का प्रथम यज्ञ

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत संस्कृति के रूप में जाना जाता है। सनातन संस्कृति के…
CM Yogi heard the problems in 'Janta Darshan'

हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- जरूरतमन्दों की हर जरूरत पर खड़ी है सरकार

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री…
cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …