Foreign service officers met CM Dhami

बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा

336 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री से विदेश सेवा के अधिकारियों ने कहा कि बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाया दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) विदेश सेवा के मदन कुमार घिल्डियाल, भास्कर भट्ट व महेन्द्र सिंह पतियाल से भेंट के दौरान कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की ओर से इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है,उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया जाए। राज्य में इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कराई जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में योग,आयुर्वेद एवं वेलनेस के क्षेत्र में भी अनेक संभावनाएं हैं। राज्य में योग एवं आयुर्वेद के अनेक विशेषज्ञ हैं। राज्य में मिलेट को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बाली में काफी कार्य हुए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। राज्य सरकार राज्य के जिन स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना चाहती है, उनके प्रोत्साहन में राज्य को हर संभव मदद दी जायेगी।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह पुणे (महाराष्ट्र) स्थित पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज (Gyaneshwar Mahawaj)…
CM Vishnudev Sai

बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार

Posted by - March 26, 2025 0
रायपुर/ बेंगलुरू। देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश…