CM Dhami

सीएम धामी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से की विकास कार्यों की समीक्षा

358 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अल्मोडा, चम्पावत,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ विधानसभाओं की वर्चुअल बैठक के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने कहा विधायकों के विधानसभाओं की जो भी समस्याएं बताई गईं है, उनका प्राथमिकता से निदान करें। विकास कार्यों में समस्या का समाधान सरलीकरण के माध्यम से करना होगा।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिलाधिकारी जनपद स्तर की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर ही करें। इस वर्चुअल बैठक में विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में रखीं। इनमें सडकों के निर्माण एवं सुधारीकरण,नहरों, गूलों की मरम्मत,बाढ नियंत्रण से सम्बन्धित कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाओं को मजबूत कराने के साथ ही पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने,गड्ढा मुक्त सड़क के साथ ही विधान सभाओं की अनेक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सभी विभागीय सचिवों को प्राथमिकता से सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। इसमें आयुक्त दीपक रावत ने मुख्यमंत्री को बताया कि नैनीताल में बलियानाला तथा जनपद अल्मोडा के कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत हो गये हैं और कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा जनपद बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये गये हैं। आयुक्त ने कहा कि कपकोट में कई जगह नदियों के कारण भू-कटाव हुआ है। भविष्य में आने वाली आपदा के कारण हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं।

वर्चुअल बैठक में सांसद अजय टम्टा, केबिनेट मंत्री चन्दन राम दास, विधायक सुरेश गढिया के साथ ही अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी के साथ ही मण्डल व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 13, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो…
DM Savin Bansal

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्रांजेक्शन -डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा…
भारत-पाक 1971 युद्ध

विजय दिवस: भारत-पाक के 1971 युद्ध ने इंदिरा गांधी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के इलाके में भारतीय सेना और बांग्लादेशी…