CM Dhami

योजना क्रियान्वयन के लिए 3 करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृति

333 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रुपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य के लिए 31.71 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मां हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Related Post

CM Bhajan Lal

प्रदेश में 1.5 लाख को मिले स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे, सीएम भजनलाल ने PM Modi का जताया आभार

Posted by - January 18, 2025 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65…

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंज़ूरी, कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार का मुआवजा

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना से हुई मौत के लिए 50 हज़ार रुपए मुआवजा देने के केंद्र के निर्देश को सुप्रीम कोर्ट ने…
CM Vishnudev Sai

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - February 26, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर…