Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

348 0

लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) की ओर से सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालयों में अधिक से अधिक सॉफ्ट कॉपी का इस्तेमाल किया जाए, जबकि बैठकों में पानी के लिए प्लास्टिक बोतल (Plastic) का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम कम किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

पर्यावरण के लिए उचित नहीं है कागज और प्लास्टिक (Plastic) का प्रयोग

मुख्य सचिव (Durga Shankar Mishra)  की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि लगातार देखने में आ रहा है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद विभागों द्वारा प्लास्टिक कवर (Plastics Cover) तथा सिंगल साइड प्रिंट कर बुकलेट प्रस्तुत किया जा रहा है। कागज का दुरुपयोग तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं है, जबकि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता प्रत्येक अधिकारी की नैतिक एवं शासकीय जिम्मेदारी है।

सरकारी कार्यालयों को दिए गए हैं ये निर्देश

  • शासन के सभी अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा ज्यादा से ज्यादा सॉफ्ट कॉपी का ही प्रयोग किया जाए।
  • फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम से कम किया जाए तथा जब भी प्रिंट करने की आवश्यक्ता हो तो डबल साइड ही प्रिंट किया जाए।
  • प्लास्टिक कवर और स्पाइरल बाइंडिंग का कदापि प्रयोग न किया जाए।
  • समस्त पत्रावलियां ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं। यदि भौतिक पत्रावलियां भेजना अपरिहार्य हो तो कागज के दोनों तरफ प्रिंट किया जाए।
  • बैठकों में पानी हेतु प्लास्टिक बोलत का उपयोग कदापि न किया जाए।

Related Post

keshav prasad maurya

ममता के खिलाफ केशव मौर्य का हल्ला बोले, कमल-कमल और मोदी-मोदी गुनगुना रही है जनता

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और…

अनुप्रिया पटेल और कौशल किशोर सहित यूपी के पांच नेता बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा

Posted by - July 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को…
AK Sharma

किसानों के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पम्प से 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के ऊर्जा…
जस्टिस मुरलीधर का तबादला

गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार – प्रियंका

Posted by - September 10, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार आर्थिक मंदी के को लेकर केंद्र सरकार पर हमला ब्प्लती नजर आ…