Media

सपा के नेता गंभीर आपराधिक मामलों में फंस रहे, इसलिए कर रहे मीडिया पर अंकुश की मांग

372 0

लखनऊ। विधानमंडल के बजट सत्र (Budget Session)  के पहले दिन सोमवार को सपा के चीफ व्हिप मनोज पांडेय (Manoj Pandey) की मीडिया (Media) पर अंकुश लगाने की मांग की चहुंओर निंदा हो रही है। भाजपा समेत आम जन का भी मानना है कि इसकी स्वतंत्रता पर कभी अंकुश नहीं लगाया जाना चाहिए। देश-प्रदेश में कई ऐसे मामले हैं, जिसमें मीडिया ने पीड़ित को न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भाजपा प्रवक्ता ने इसकी भर्त्सना करते हुए कहा है कि सपा के नेता स्वयं कई गंभीर मामलों में फंसते दिख रहे हैं, इसलिए सपा के लोग मीडिया पर अंकुश की मांग कर रहे हैं।

सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने विधानमंडल दल के बजट सत्र के पहले दिन मीडिया (Media) पर अंकुश लगाने की मांग की थी। उनके बयान पर प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मीडिया पर रोक लगाना ठीक नहीं होगा, न तो मीडिया के लिए और न ही हमारे लिए। मीडिया पर अंकुश लगाने का कोई भी संदेश विधायिका के लिए उपयुक्त नहीं होगा। खन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह वक्तव्य किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

अपनों को सुधारे, मीडिया को कटघरे में खड़ा करना बंद करे सपा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने कहा कि मीडिया की खबरों से सपा परेशान है। चीफ व्हिप मनोज पांडेय सदन में मीडिया ट्रायल पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि सपा के कई विधायक, नेता, सांसद गंभीर आपराधिक मामलों में फंसते जा रहे हैं। सपा की छवि खराब न हो। उनके काले कारनामों पर मीडिया कुछ भी न बोले और न लिखे, इसलिए अंकुश की मांग कर रहे हैं।

यह सपा का दोहरा रवैया है। एक तरफ मीडिया (Media) की आजादी के लिए जंग लड़ने की बात करते हैं और दूसरी तरफ अंकुश लगाने की मांग करते हैं। लेकिन मोदी-योगी सरकार में मीडिया की स्वतंत्रता पर कोई रोक नहीं लग सकती। सपा के लोग अपनों को सुधारने की बजाय मीडिया को कटघरे में खड़ा करना बंद करें।

Related Post

Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - April 2, 2022 0
सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि संचारी रोग का मतलब मस्तिष्क ज्वर। 1977 से 2017 तक पूर्वी…
CM Yogi started cleanliness drive on Sangam coast

मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार सुबह महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे।…
CM Yogi

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है,…
GCC

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का भरोसेमंद ठिकाना बनता जा रहा है उत्तर प्रदेश

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होती अवसंरचना के कारण वैश्विक कंपनियों को दीर्घकालिक निवेश के लिए अपनी ओर आकर्षित…