Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

374 0

वाराणसी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव (Baba Kalbhairav) के दरबार में हाजिरी लगाई। पहली बार आई राष्ट्रपति दरबार में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन कर बेहद खुश दिखी। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM  Yogi) और राष्ट्रपति की बेटी भी मौजूद रही।

President Murmu

कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई। लगभग चार घंटे के प्रवास में राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu)  दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी।

इसके पहले अपराह्न तीन बजे वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां विमानतल पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।

President Murmu

राष्ट्रपति (President Murmu) राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों के काफिले में काल भैरव मंदिर पहुंची। पुलिस लाइन से मैदागिन चौराहे तक लोग सड़क किनारे खड़े होकर राष्ट्रपति का अभिवादन हर—हर महादेव के उद्घोष से करते रहे।

Related Post

BJP spokesperson

सत्ता में रहते हैं तो पत्रकारों को जिंदा जलवा देते हैं अखिलेश: भाजपा

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। मुरादाबाद में सपा की प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पत्रकारों से मारपीट मामले में मामला अब सपा भाजपा के बीच…
ak sharma

शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा…
cm yogi

जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - February 25, 2026 0
जापान/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जापान दौरे (Japan Tour) के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति…