Pushkar Singh Dhami

भारत के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

396 0

देहरादून। हाल ही में हुए सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Pushkar Singh Dhami) को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिला है। युवा मुख्यमंत्री धामी धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाकर चर्चा में बने हुए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून लाना और नकल माफिया पर सख्त निर्णय लिया है। हाल ही में न्यूज़ एरीना ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  जहां 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे।

हैंडसम मुख्यमंत्रियों के इस सर्वे में इन 4 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले भी जनता से राय ली गई थी, जिसमें 20 हजार के लगभग लोगों ने चार नामों का सुझाव दिया था। इसके बाद ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के नाम पर मुहर लगाई। इससे पहले हुए एक अन्य चैनल में लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सर्वे में भी उत्तराखंड के सीएम को 6वां स्थान मिला था।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

Posted by - September 28, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी 250 विदेशी निवेशकों के…
CM Sai

चरणदास के बयान पर बिफरे विष्णुदेव साय, कहा – पहिला लाठी मोला मारव

Posted by - April 3, 2024 0
महासमुंद/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर दिये गए अमर्यादित बयान के लिए मैं चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना…
भाजपा सांसद की बची जान

बीजेपी सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जान

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त…
Uttarakhand Police Awarded the President's Police Colours

राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित हुई उत्तराखंड पुलिस, देश के चुनिंदा राज्यों में शामिल

Posted by - April 2, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…