CM Dhami

मिलेट उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ: सीएम धामी

347 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहाड़ी मोटे अनाज यानी मडुआ (Millet) के 0.096 लाख मीट्रिक टन की प्रोक्योरमेंट की अनुमति मिलने से राज्य में मिलेट (Coarse Grains) उत्पादन करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कृषि विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के अवसर पर आयोजित “उत्तराखंड मिलेट्स भोज” में प्रतिभाग किया। इस दौरान मिलेट्स उत्पादों से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल्स का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित होने वाला पारंपरिक मोटा अनाज मिलेट्स का भरपूर स्रोत है। मडुआ, पौष्टिकता से भरपूर होता है। किसानों से खरीद कर मिड डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बच्चों और लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाल में ही भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड के मोटे अनाज (मडुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दी गई है। मडुआ के प्रोक्योरमेंट की यह अनुमति फसल वर्ष 2022-23 के लिए दी गई है। मडुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3578 रुपये प्रति कुन्टल निर्धारित है। यह राज्य सरकार की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयास सिद्ध होगा। किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

झांसी में उद्योग जगत करेगा 1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर खजान दास,पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सचिव कृषि वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम,अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह चौहान,निदेशक कृषि गौरी शंकर समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…
उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा

उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा : प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले राहुल गांधी

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक,…
Telecom

दूरसंचार क्षेत्र में डिजाइन आधारित विनिर्माण को बढ़ावा देगी भारत सरकार

Posted by - June 21, 2022 0
नई दिल्ली: संचार मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन Production-linked incentive (PLI) योजना…
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Posted by - October 19, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कृतसंकल्पित होकर कार्य…

जब तक सरकार बात नहीं मानेगी, तब तक किसान बॉर्डर नहीं छोड़ेगा- टिकैत

Posted by - July 23, 2021 0
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ लगा रहे हैं। इस बीच भाकियू…