कांग्रेस - बसपा

कांग्रेस ने डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल किया मेरा प्रत्याशी -मायावती

984 0

भोपाल मध्य। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीएसपी के गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने चौथे चरण के मतदान के बाद मध्यप्रदेश में एक और बसपा नेता को झटक दिया है। शिवपुरी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा के लोकेंद्र सिंह उम्मीदवार थे ।

ये भी पढ़ें :-सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को देश से बाहर जाने की कोर्ट ने दी अनुमति 

आपको बता दें लगातार झटकों के बाद मायावती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके प्रत्याशी को डरा-धमका कर पार्टी में शामिल किया है। मायावती ने कांग्रेस सरकार पर मशीनरी का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें :-नागरिकता मामले में राहुल गांधी को झटका, गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस

जानकारी के मुताबिक लोकेंद्र सिंह राजपूत ने सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। अब उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से हैं, जोकि कभी सिंधिया के करीबी माने जाते थे।ऐसे में बसपा के लिए यह एक बड़ा झटका है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह बड़ा फायदा है।

Related Post

रियलिटी शो बिग ब्रदर

रियलिटी शो बिग ब्रदर में महिला कंटेस्टेंट का दुष्कर्म, वीडियो लीक होने के बाद जांच शुरू

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग ब्रदर के स्पेनिश एडिशन में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार…
Railways

होली व अन्य त्योहारों पर भारतीय रेलवे अपनाएगा महाकुम्भ के क्राउड मैनेजमेंट के तरीके

Posted by - March 11, 2025 0
प्रयागराज । पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम, महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)…
CM Yogi reached the camp of Bharat Sevashram Sangh

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर…