CM Dhami

गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए: सीएम धामी

392 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सचिवालय में मंगलवार को गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा क गन्ने की हाई वैराइटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की दिशा में ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। प्राथमिकता के आधार पर ब्वायलर एवं टरबाइन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं। चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट की दिशा में भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। गन्ना विकास कार्ययोजना के तहत अधिक परते वाली गन्ने की प्रजाति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।

किसानों के लिए संजीवनी बनी पीएम किसान सम्मान निधि योजना

उन्होंने कहा कि 2022-23 हेतु पेराई सत्र नवम्बर 2022 से शुरू हो चुका है। मिलों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पेराई क्षमता, चीनी परता एवं चीनी उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में 2021-22 के सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की सभी मिलों का गन्ना भुगतान पूर्ण किया जा चुका है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन सचिव विजय कुमार यादव, एस.एन पाण्डेय, अपर सचिव उदयराज, अरुणेन्द्र चौहान एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर समेत चार आतंकवादी ढेर

Posted by - May 6, 2020 0
श्रीनगर। दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में हिजबुल…
DM Savin Bansal's swift action on banks continues

मृत्यु के उपरान्त निर्बल आश्रितों की फजीहत करा रहे बैंको पर डीएम के फर्राटेदार एक्शन जारी

Posted by - August 21, 2025 0
देहरादून: ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal)…
CM Dhami reached Bharadisain

विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम धामी

Posted by - March 12, 2023 0
गोपेश्वर। विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को गैरसैंण के भराड़ीसैंण…