CM Dhami

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी : धामी

503 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दिल्ली निगम चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के चलते केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा केजरीवाल सरकार के गलत नीतियों से जनता परेशान हैं। दिल्ली में दो तरह के लोगों के बीच चुनाव है। एक ओर काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और दूसरी ओर कारनामे करने वाले जिन्हें दिल्ली की जनता निराशा के साथ देख रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनहित योजनाएं को केजरीवाल सरकार जनता में लेकर नहीं जा रही है, जिससे वहां की जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इन योजनाओं में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, जलजीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केजरीवाल सरकार जिस भ्रष्टाचार को दूर करने की बात कहकर सत्ता में आई, उसे वह दूर करने में असमर्थ साबित हुई है। ऐसे में दिल्ली की जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है।

Related Post

CM Dhami

महिला आरक्षण बिल स्वीकृत करने पर सीएम धामी ने राज्यपाल का जताया आभार

Posted by - January 10, 2023 0
देहरादून। महिला आरक्षण बिल राजभवन द्वारा स्वीकृत कर दिया है। अब महिलाओं को आरक्षण मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सरकार इसे…
CM Yogi

सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र, 900 करोड़ के निवेश का प्रशस्त होगा मार्ग

Posted by - September 17, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) की तस्वीर प्रदेश के औद्योगिक नक्शे…
CM Sai

नामांकन में 5 दिन बचे हैं और कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे: सीएम साय

Posted by - March 23, 2024 0
बस्तर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर एक बार फिर तीखा हमला किया है।…
CM Dhami

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

Posted by - March 31, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल का दौरा किया, जहां सहारनपुर से…