cm dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी में ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

464 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी में 2000 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर निगम के मेयर समेत सभी अधिकारी और कुमाऊं कमिश्नर मौजूद रहे।

सीएम ने विकास कार्यों में हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि अब 2000 करोड़ से नहीं बल्कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर विकास कार्यों में तेजी ला रही है, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश द्वारा समीक्षा बैठक का बहिष्कार किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा। विपक्ष के विधायक भी विकास कार्य में हमारे सहयोगी बनें, इसको लेकर हमने सभी विधायकों से 10-10 प्रस्ताव मांगे हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर कार्य करेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का तंजः ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए महाअघाड़ी में छीना झपटी

Posted by - November 13, 2024 0
वाशिम/थाणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को भी महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’…
CM Yogi unveiled the Sri Rajagopuram gate of Sugreeva Fort

पांच सौ साल पहले एकजुट हुए होते, तो नहीं देखना पड़ता गुलामी का मुंह : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या में सुग्रीव किले के भव्य श्री राजगोपुरम द्वार का अनावरण…