cm dhami

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीएम धामी से की भेंट

1244 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता  नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दिकी उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमन्त पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

Related Post

कर्नाटक के नए सीएम पर हलचल तेज, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये 4 नाम आगे

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज यानी सोमवार को विधानसभा में…
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी (Kashi) ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र…
CM Dhami reached Sainji

सीएम धामी ने धराली में बचाव कार्यों की समीक्षा की, सैंजी पहुंच लोगों को बंधाया ढांढस

Posted by - August 7, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल/देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में अतिवृष्टि से हुए व्यापक नुकसान के साथ ही, पौड़ी गढ़वाल का सैंजी…