ak sharma

एके शर्मा ने सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों की आनलाइन सुनवाई की

447 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज नगरीय निकाय निदेशालय, गोमतीनगर विस्तार में सोशल मीडिया से प्राप्त नगर विकास से संबंधित शिकायतों की आनलाइन सुनवाई की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता एवं अधिकारियों से शिकायत के संबंध में सीधे वार्ता की और शिकायत संबंधी स्थलीय वीडियो फुटेज भी देखे।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने झांसी के शिकायतकर्ता  राहुल देवरिया की शिकायत नाले का निर्माण कार्य पूरा न कराये जाने तथा लोगों को आने-जाने में परेशानी को लेकर नगर आयुक्त झांसी  पुल्कित गर्ग को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और 20 दिन में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनहित के मामलों को उठाने के लिए शिकायतकर्ता को भी धन्यवाद दिया। मंत्री ने प्रतापगढ़ के शिकायतकर्ता  राजकपूर विश्वकर्मा की शिकायत मुर्गीफार्म कालोनी सगरा मिराभावन में कूड़े का अंबार लगा होने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी  मुदित सिंह को पुख्ता सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें जनता का भी सहयोग लें और लोगों को अपने आस-पास की सफाई के लिए जागरूक करें।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने सहारनपुर के प्रदीप उपाध्याय की शिकायत वार्ड-39 कांशीराम कालोनी में सीवरलाइन ब्लाक की शिकायत पर प्रेशर मशीन से शीघ्र ही सफाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार गाजियाबाद के रितेश कुमार की शिकायत सुदामापुरी में जल भराव एवं गंदगी के अंबार पर नगर आयुक्त नितिन को कूड़े कचरे का निस्तारण करने एवं गंदगी व जलभराव को शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे गंदे स्थानों की स्थाई समाधान के लिए लोगों का भी सहयोग लिया जाए और वहां पर पौधरोपण भी कराया जाए।

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की भेंट

उन्होंने कानपुर के ब्रजेश कुमार सिंह की शिकायत एमडी भारती इण्टरकालेज के पास कई स्ट्रीट लाइट के पिछले 06 माह से खराब होने की शिकायत पर नगर आयुक्त से संबंधित क्षेत्र में शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार लखनऊ के पत्रकार  अभिषेक मौर्या की शिकायत सीतापुर बाईपास दुबग्गा के पास सड़क पर कूड़े का ढे़र लगा होने की शिकायत पर नगर आयुक्त लखनऊ  इन्द्रजीत सिंह को निर्देश दिये कि कूड़े के ढे़र का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए और नियमित रूप से कूड़े का उठान हो जहां पर भी कूड़े एवं गंदगी से युक्त स्थान हैं वहां की सफाई कर सौन्दर्यीकरण एवं पौधरोपण करायें।

जनसुनवाई में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव अनिल कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा, निदेशक सूडा यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त लखनऊ इन्द्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Post

सीएम योगी ने 1500 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाभी

Posted by - November 21, 2021 0
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थियों को गोरखपुर के मानबेला में…
DINESH SHARMA

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में…
दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

Posted by - March 18, 2021 0
प्रो. अनिल शुक्ला पूर्व कुलपति, एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली ने कहा कि शारीरिक शिक्षा और खेल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…
yogi

आवास विकास विभाग को सीएम योगी का निर्देश, फिजिबिलिटी स्टडी के साथ तैयार करें विस्तृत कार्ययोजना

Posted by - December 2, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कन्वेंशन कम एग्जीबिशन सेंटर के निर्माण के संबंध…