Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल से स्कूली बच्चों ने भेंट कर किया संवाद

390 0

देहरादून। राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) से राजभवन में बाल शिक्षा सदन स्कूल, बड़कोट उत्तरकाशी के बच्चों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सभी बच्चों से बेहद आत्मीयता से मिले और उन्होंने बच्चों से संवाद किया।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet Singh) ने उनके शौक बारे में पूछा जिनका सभी बच्चों ने बेहद उत्सुकता के साथ जवाब भी दिए। राज्यपाल से मिलकर सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए। बच्चों से सवाल जवाब के दौरान राज्यपाल भावुक भी हो गए।

राज्यपाल ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि हमेशा ऊंचे सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय कर मेहनत करते रहें। सपनों को सच करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्म अनुशासन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है। एक अच्छा नागरिक बनकर देश व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के साथ चलना बेहद जरूरी है इसके लिए बच्चों को अभी से ही आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर देने को कहा। राज्यपाल ने स्कूल में कंप्यूटर आदि के लिए रुपये 50000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

ट्विटर पर हिट हुई योगी सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी

राज्यपाल ने कहा कि अमृत काल के आने वाले 25 सालों में आप सभी देश एवं प्रदेश के कर्णधार होंगे। विकसित भारत में आपका बेहद महत्वपूर्ण योगदान होगा। आप सभी बच्चों के योगदान से उत्तराखण्ड और भारत सर्वश्रेष्ठ स्थान पर होगा। राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक ऊषा थपलियाल, प्रधानाचार्य कमलेश शाह, सुनील थपलियाल सहित स्कूल के अन्य अध्यापकगण और बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने राजभवन में शिव मंदिर और बोनसाई गार्डन का भ्रमण भी किया।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर भारत सरकार से मिली 15 हजार आवासों की स्वीकृति

Posted by - November 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि नक्सल प्रभावित…
Rajinikanth

रजनीकांत सक्रिय राजनीति के लिए तैयार, 31 दिसंबर को उरतेंगे मैदान में

Posted by - December 3, 2020 0
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (rajinikanth) ने अंतत: गुरुवार को तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने आज…
जूनियर डॉक्टर कोराेना संदिग्ध

झांसी मेडिकल काॅलेज का जूनियर डॉक्टर कोराेना संदिग्ध, सैंपल लखनऊ भेजा मचा हडकंप

Posted by - April 1, 2020 0
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज प्रशासन में बुधवार को उस समय हड़कम्प मच गया। जब…
CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…

18 शहरों में उड़ा सकेंगे ड्रोन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी इजाजत

Posted by - August 3, 2021 0
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021…