#UPYogiBudget2023

ट्विटर पर हिट हुई योगी सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी

599 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि योजनाओं के जरिये युवा शक्ति को नौकरी के साधन मुहैया कराए जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि बीते साढ़े पांच वर्षों में 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं को यूपी पुलिस में अवसर मुहैया कराए गए हैं तो 45 हजार से ज्यादा नई भर्तियां जल्द किये जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सरकार के इन प्रयासों की शनिवार को सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #RecordRecruitmentUPP टॉप ट्रेंड्स में शुमार हो गया। ट्विटर यूजर्स ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ की।

-ट्विटर पर टॉप ट्रेंड्स में शुमार हुआ #RecordRecruitmentUPP

-शाम 4 बजे तक 21 हजार से ज्यादा यूजर्स ने हैशटैग का किया इस्तेमाल, 10 करोड़ तक हुई संभावित पहुंच

-युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योगी सरकार की मुहिम का लोगों ने खूब किया समर्थन

-यूपी पुलिस ने भी किया ट्वीट- 5 साल में 22 हजार महिलाओं समेत 1.5 लाख से ज्यादा युवाओ को मिला अवसर

अपराह्न चार बजे तक 21.2 हजार लोगों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किए। वहीं, 29.9 हजार लोग इस हैशटैग से इंगेज हुए। ट्विटर के अनुसार, इस हैशटैग की संभावित पहुंच 100 मिलियन (10 करोड़) लोगों तक हो गई। इसके चलते काफी देर तक यह हैशटैग नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा।

एके शर्मा ने छठ पूजा महापर्व पर समस्त देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

एक यूजर ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि यूपी की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। यूपी और यूथ दोनों योगी के साथ हैं। यूपी पुलिस ने भी इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया कि प्रदेश में बीते पांच वर्ष में एक लाख 55 हजार 728 भर्तियां की गई हैं। इसमें 22 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती शामिल है। विभिन्न संवर्ग के 18332 नए पदों का सृजन किया गया, जबकि वर्तमान में 45,689 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाने वाली है।

Related Post

cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …
Case filed against two people for spreading corona

कोरोना फैलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - April 19, 2021 0
बलिया। भीमपुरा थाना  क्षेत्र में कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया…
Disaster Relief

आपदा राहत प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार, वर्ष 2025-26 में जारी किए 710.12 करोड़ रुपये

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़, भूकंप, सूखा, अग्निकांड, शीतलहर एवं मानव-जीव संघर्ष जैसी आपादाओं (Disaster) से प्रभावित लोगों को राहत…
cm yogi

विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” नारे को साकार करने में नजीर बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 30, 2025 0
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा शुरू विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” (Lab to Land) नारे को साकार…