PM Modi

जवानों के साथ दिवाली मनाने कारगिल पहुंचे पीएम मोदी

445 0

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के करगिल (Kargil) पहुंच गए हैं। वे यहां सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं। साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास पहुंच गए हैं।

जानिए पिछले 8 बार कब-कहां दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी

23 अक्टूबर 2014: मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।

30 अक्टूबर 2016: पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

Image

18 अक्टूबर 2017: 2017 में भी पीएम मोदी ने जवानों के साथ ही दिवाली मनाई थी। तब वे जम्मू कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे।

7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।

27 अक्टूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे।

14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

 

4 नवंबर 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दिवाली मनाई थी।

Related Post

दिया मिर्जा

जानें क्यूं फूट-फूटकर रोने लगीं दीया मिर्जा, वीडियो हुआ वायरल

Posted by - January 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा काफी समय से ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन वह सामाजिक मुद्दों में अपनी…
CM Dhami

मोदी सरकार ने सरदार पटेल के सपनों को दिया नया आयाम: धामी

Posted by - December 2, 2025 0
साधली, गुजरात। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा,…
UKSSSC

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - April 9, 2021 0
जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक…