pm modi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

402 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (PM Modi) सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर केदारनाथ धाम को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। देहरादून से लेकर दोनों धामों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल गुरमीत सिंह (Governor) , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) , केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आदि ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। वे सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा कर देश के खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना करेंगे।

प्रधानमंत्री (PM Modi)  करीब 1000 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास और 3400 करोड़ से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री का हमेशा उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह छठवीं यात्रा केदारनाथ और दूसरी यात्रा बदरीनाथ धाम की है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ रोप-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे।करीब 9:25 बजे मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर करीब 12 बजे बदरीनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। रिवर फ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के बाद दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोप-वे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोपहर करीब 2 बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Related Post

CM Dhami

मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से यूसीसी का वादा पूरा करने जा रहे : धामी

Posted by - February 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक प्रस्तुत कर दिया गया। बहुचर्चित इस विधेयक पर अपराह्न…
PM Modi

कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह, नेताओं ने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया: मोदी

Posted by - April 23, 2024 0
राजस्थान। मोदी (PM Modi) ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला…
Adani Airport

अडानी एयरपोर्ट ग्रुप लखनऊ में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, जालसाजों ने युवाओं को ठगा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट (adani airport) ग्रुप लखनऊ में फर्जी भर्ती निकालकर जालसाजों ने युवाओं को ठगा है। जालसाजों ने सोशल…
CM Mamta

ममता बनर्जी के नंदीग्राम में मतदान के दौरान लगाए गए आरोप ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ – EC

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में पिछले हफ्ते नंदीग्राम में एक पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का…