Raju Srivastava

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

813 0

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। वो 58 साल के थे। उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को पहचान कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से मिली थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके निधन की खबर से फैन्स सदमे में हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके चहेते ‘गजोधर भैया‘ अब इस दुनिया में नहीं हैं।

ट्विटर पर #rajusrivastava टॉप ट्रेंड कर रहा है। फैन्स सदमे में हैं। वे लगातार ट्वीट के जरिए दिवंगत राजू श्रीवास्तव को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सबको हंसाने वाला आज रुला कर चला गया।’

वहीं, दूसरे ने लिखा है, यकीन ही नहीं हो रहा है कि राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक अन्य फैन ने लिखा है, आप हमेशा दिल में रहेंगे ‘गजोधर भैया’, भगवान आपकी आत्म को शांति दे। आइए नजर डालते हैं फैन्स के रिएक्शन्स पर।

Related Post

सफेद गाउन पहन दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री

Posted by - May 17, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आज बॉलीवुड अभिनेत्री…
Laxmi bomb

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Posted by - October 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmi bomb) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद…