CM Yogi

माफियाओं पर हो कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

422 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करे। पीआरवी-112 एक्टिव रहे।

छोटी-छोटी घटनाओं के प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए। ऐसी घटनाओं में त्वरित ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे वह गंभीर रूप ना लेने पाए।

बिल अपडेट न होने बिजली काटने के फर्जी संदेश से उपभोक्ता रहें सावधान: एके शर्मा

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया एवं अवैध शराब कारोबार के प्रति निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ हो।

Related Post

Yogi cabinet

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में अब पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली…

असम सीएम के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेगी मिजोरम सरकार, राज्यों के बीच तनातनी बरकरार

Posted by - August 1, 2021 0
असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर जारी तनातनी बरकरार है, कोई भी राज्य पीछे हटने को तैयार नहीं है.इसी…
CM Yogi

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Posted by - October 14, 2023 0
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आज…
Self-imposed lockdown

‘सेल्फ इम्पोजड लॉकडाउन’ व टीकाकरण संक्रमण को देगा मात, बनेगा सुरक्षा कवच

Posted by - January 7, 2022 0
लखनऊ। दूसरे प्रदेशों के मुकाबले दैनिक केसों की संख्‍या यूपी में कम है इसके बावजूद प्रदेश सरकार पूरी तौर पर…