Yashwardhan

सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

506 0

लखनऊ। अपनी सुपीरियर बुद्धिमत्ता से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल बने 11 वर्षीय यशवर्धन (Yashvardhan) ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।

परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन (Yashvardhan) को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यशवर्धन के आईक्यू लेवल की भी सराहना की।

कक्षा 7 में पढ़ने वाला यशवर्धन अपनी विशेष प्रतिभा से प्रतियोगी परीक्षा जैसे- सिविल सेवा आईएएस, पीसीएस के विद्यार्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, अंन्तरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास-भूगोल जैसे विषयों को पढ़ाता है। यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है।

टाटा ग्रुप 50 आईटीआई को बनाएगा अत्याधुनिक

यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है। यही नहीं यशवर्धन के नाम से डाक टिकट भी जारी हो चुका है साथ ही उसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

Related Post

cm yogi

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम

Posted by - October 19, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
Sanskriti Utsav

गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच, मिलेगा सम्मान और पहचान

Posted by - January 7, 2026 0
बरेली । उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को गांव गली गलियारों तक तेज नई धार देने के लिए संस्कृति विभाग…
Noida International Airport

मुख्यमंत्री योगी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण,.

Posted by - November 27, 2025 0
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन…