CM Dhami

सीएम धामी ने बारिश में शहीदों के आवास पहुँचकर सफाई कर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की

441 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत  की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके उपरांत उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

रक्तदान सबसे बड़ा महादान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने  देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Related Post

Dr. R. Rajesh Kumar

उत्तराखंड में शहरी विकास को रफ्तार: हरिद्वार में एचआरडीए कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी आवास व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को…
गौरव चंदेल हत्याकांड

गौरव चंदेल हत्याकांड : प्रियंका गांधी बोलीं- परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले

Posted by - January 12, 2020 0
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख…
Actress Kriti Sanon met CM Dhami

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

Posted by - September 23, 2023 0
देहरादून। नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन (Kriti Sanon) फ़िल्म निर्माता…
Amit Shah and CM Yogi participated in Ganga Aarti

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी गंगा आरती में हुए शामिल, अभिभूत

Posted by - May 11, 2024 0
वाराणसी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम दशाश्वमेधघाट पर आयोजित…