Queen Elizabeth II

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर उप्र में रविवार को राजकीय शोक

398 0

लखनऊ। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के निधन के बाद उत्तर प्रदेश (UP)में रविवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी 11 सितंबर को पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर उप्र में रविवार को राजकीय शोक

यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का बीते गुरुवार को इंग्लैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं।

पं.गोविंद बल्लभ पंत कुशल प्रशासक एवं समाजसेवी थे: सीएम धामी

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन अनुभाग जितेन्द्र प्रसाद की ओर से प्रदेश के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ ही सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक की सूचना दी गयी है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा साथ ही किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक समारोह के आयोजन नहीं किये जाएंगे।

Related Post

CM Yogi

कृषि विकास दर को बढ़ाने में कृषक उत्पादक संगठनों की होगी अहम भूमिकाः सीएम योगी

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। हमें उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ाना है तो हमें कृषि…
IGRS

आईजीआरएस रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी, बलरामपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास मेें नये कीर्तिमान स्थापित किये…
अमित शाह

मोदी सरकार में आतंकियों की रूह भारत की सीमाओं में घुसने से हैं कांपती : अमित शाह

Posted by - November 21, 2019 0
लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप…