PM Kisan Samman

प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

788 0

लखनऊ। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman)  देखने में ये मदद भले छोटी हो पर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए ये बड़ा सहारा बन चुकी है। हर फसली सीजन (रबी,खरीफ और जायद) सीजन के पहले 2000-2000 रुपये के समान किश्तों में मिलने वाली इस मदद से समय से सीजन की फसल की तैयारी (पलेवा  एवं जुताई) और खाद-बीज जैसे जरूरी कृषि निवेश एकत्र करने में मदद मिल जाती है।

उल्लेखनीय है कि बेहतर उत्पादन में फसल की समय से बोआई का सबसे अधिक महत्व होता है। देर से बोआई करने पर उत्पादन तो घटता ही है। बीज भी अधिक लगता है।

इसी तरह अगर पलेवा लगाकर खेत की तैयारी न की जाय तो फसल का जमता ठीक नहीं होता। इस सबका असर पैदावार और अंततः संबंधित किसान पर पड़ता है। इन सभी समस्याओं के समाधान का निदान इस योजना से हो रहा है।

यूपी के किसानों को सर्वाधिक लाभ

आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। आबादी का 75 फीसद हिस्सा ग्रामीण इलाकों में रहता है। इनमें से अधिकांश की आजीविका का जरिया खेतीबाड़ी ही है। स्वाभाविक है कि यहां किसानों की संख्या भी सर्वाधिक है। इनमें से 90 फीसद से अधिक किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के है। ऐसे में इस तरह की मदद की सबसे अधिक दरकार भी यहां के किसानों को है और यह मिल भी रही है। इसमें बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में की गई पारदर्शी व्यवस्था की भी है।

राहुल गांधी जैसा हो गया है अखिलेश यादव का हाल: गिरीश यादव

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार उत्तर प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 11 किश्तों में इनके खाते में सीधे 48311 करोड़ रुपये जा चुके हैं। शीघ्र ही 12वीं किश्त भी रिलीज होगी। सरकार की योजना हर पात्र किसान को इस योजना से लाभान्वित कराने की है। यही वजह है कि जो पात्र नहीं है उनको इस योजना से छांटने और जो पात्रता के बावजूद छूट गये हैं उनको जोड़ने के लिए तीन महीने से कृषि विभाग ई- के वाई सी का अभियान भी चला रहा है।

 फरवरी 2019 में योगी के गृह जनपद से पीएम ने किया था योजना को लांच

उल्लेखनीय है कि किसानों के हित के लिहाज से इस बेहद महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उनके गृह जनपद गोरखपुर से ही की थी।

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को दिया विजयी भव का आशीर्वाद

Posted by - March 10, 2025 0
मथुरा। भारतीय जनसंघ के शलाका- स्थापना-आद्य एवं प्रेरणा पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवं प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर…
Chitrakoot Link Expressway

18 महीने में 514 करोड़ की लागत से चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम कनेक्टिविटी युक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की छवि…
cm yogi in mathura

सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

Posted by - June 24, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को ब्रजवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा…
Anandiben Patel

पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक होते…