Shahnaz Gill

सलमान के खान नहीं इस ऐक्टर के साथ शहनाज गिल करेंगी फिल्म

550 0

मुंबई। जॉन अब्राहम (John Abraham) , रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल (Shahnaz Gill) की आगामी फिल्म का ऐलान मंगलवार को हो गया है। इस फिल्म का टायटल ” 100 %”होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी।

यह फिल्म बड़ी भारतीय शादी और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर बन रही है, जो कॉमेडी, एक्शन और उथल पुथल संग मनोरंजन से भरपूर होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल की चौकड़ी को देखना दिलचस्प होगा।

फिल्म को लेकर ये सभी सितारे काफी उत्साहित हैं। वहीं फैंस भी इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इस चौकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। वहीं मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनाई है। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।

Related Post

करिश्मा तन्ना

मुंह में सांप दबाए नजर आई करिश्मा तन्ना, ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन…
पैरासाइट

पैरासाइट ने दिखाया सेमी-बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का बदहाल जीवन

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके बाद से ही…
Preity Zinta

प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘नो मीन्स नो’ को बताया अमेजिंग, 22 मार्च को रिलीज होगी

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta)  ने ध्रुव वर्मा की आने वाली फिल्म ‘नो मीन्स नो’ की टीम को…

सोनू सूद पर बीएमसी का हमला, अवैध रुप से किए जा रहे निर्माण कार्य पर लगा रोक

Posted by - July 15, 2021 0
सोनू सूद एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, मॉडल, मानवतावादी और परोपकारी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल…