Kamharia Ghat bridge

गोरक्षनगरी से संगमनगरी पहुंचना होगा और आसान

594 0

गोरखपुर। ढांचागत सुविधाओं के सतत हो रहे विकास के क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) पूर्वी उत्तर प्रदेश को इंटर डिस्ट्रिक्ट कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात देने जा रही है। यह सौगात है गोरखपुर-अंबेडकरनगर जिले के मध्य स्थित घाघरा नदी पर कम्हरिया घाट सेतु (पुल) ( Kamharia Ghat bridge) के रूप में।

गुरुवार दोपहर बाद करीब डेढ़ किलोमीटर की लंबाई में बने इस पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कम्हरिया घाट पर पुल ( Kamharia Ghat bridge) बन जाने से जहां अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों के लिए शानदार कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिल गया है, वहीं इससे गोरक्षनगरी और संगमनगरी (प्रयागराज) के बीच दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो गई है।

कम्हरिया घाट के एक तरफ गोरखपुर और दूसरी तरफ अंबेडकरनगर जनपद स्थित है। इस घाट पर पुल क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। कारण, पुल के अभाव में इन दोनों जिलों के बीच की दूरी 60 किलोमीटर बढ़ जाती थी। योगी सरकार ने लोगों के लिए कभी स्वप्न सरीखे रहे इस सेतु को हकीकत में बदला है। कम्हरिया घाट पर लंबे पुल का निर्माण होने से करीब पांच सौ गांवों की 20 लाख आबादी को फायदा पहुंचा है।

गन्ने से सिर्फ चीनी-गुड़ नहीं बन रहे, अब रोजगार भी मिल रहा

इस पुल से होकर आने-जाने में कई स्थानों के लिए दूरी कम हो गई है। इससे लोगों के समय व ईंधन की बचत होगी। प्रदूषण भी कम होगा।सबसे बड़ी सहूलियत आस्था की नगरी प्रयागराज जाने वाले लोगों को होगी। कम्हरिया घाट पुल ( Kamharia Ghat bridge) से होकर जाने में गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 200 किलोमीटर होगी। अभी तक लोगों को 280 से 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी।

193.97 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है पुल का निर्माण

घाघरा नदी के कम्हरिया घाट (सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़) पर पुल का निर्माण 193 करोड़, 97 लाख, 20 हजार रुपये की लागत से हुआ है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने 1412.31 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण जून 2022 में पूर्ण करा दिया है।

विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए: सीएम योगी

Related Post

Vibrant Gujarat

लखनऊ में 6 नवंबर को होगा वाइब्रेंट गुजरात रोड शो का आयोजन

Posted by - November 4, 2023 0
गांधीनगर/लखनऊ। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (Vibrant Gujarat) के 10वें संस्करण से पहले राज्य सरकार उद्योग जगत के अग्रणियों से बातचीत…

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को दी धमकी, कहा- हर हाल में करेंगे कब्जा

Posted by - October 9, 2021 0
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को ताइवान के साथ शांतिपूर्ण तरीके से ‘एकीकरण’ करने का संकल्प लिया। देश…
CM Yogi

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 21, 2024 0
कोरबा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि आज का भारत नक्सलवाद के सामने घुटने…
AK Sharma

सभी वर्गों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए तय समय पर निकाय चुनाव कराएगी सरकार: एके शर्मा

Posted by - March 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav)…