Namrata Shirodkar

नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में दी महेश बाबू को जन्मदिन की बधाई

476 0

मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अभिनेत्री पत्नी एवं पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने अभिनेता पति महेश बाबू को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। नम्रता ने इंस्टाग्राम पर महेश बाबू की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर महेश बाबू की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं फैंस भी सोशल मीडिया के जरिये महेश बाबू को उनके 47वें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साउथ सुपरस्टार और नम्रता शिरोडकर की जोड़ी फैंस की बीच काफी मशहूर है और फैंस के बीच रील लाइफ से रियल लाइफ तक ये जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं। फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर नम्रता और महेश बाबू की मुलाकात हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हो गया और 4 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और 10 फरवरी, 2005 को परिवार की सहमति से दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू के दो बच्चे बेटा गौतम और बेटी सितारा हैं। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से किनारा कर लिया। जबकि महेश बाबू की गिनती साउथ फिल्मों के टॉप अभिनेताओं में होती हैं।

राजाकुमरुडू,ओक्काडू ,अथाडु, पोकिरी, सरिमंथुडू, व्यापारीआदि फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले महेश बाबू के चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

Related Post

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रणवीर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही दीपिका ने शेयर की तस्वीरें

Posted by - February 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्मी दुनिया की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। इसी…
Kangna

कंगना ​का अनिल देखमुख पर पलटवार, बोली- ड्रग पेडलर्स से निकला लिंक तो छोड़ दूंगी मुंबई

Posted by - September 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और श‍िवसेना के बीच चल रही जुबानी जंग जारी है। इसी बीच महाराष्‍ट्र सराकर ने…

‘बींदणी’ दीपिका सिंह आज हुई इतने साल की, फैमली के साथ यहां मनाया अपना Birthday

Posted by - July 26, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। दिया और बाती’ सीरियल में आईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह 26 जुलाई यानी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही…