Anshu Malik

CWG: पहलवान अंशू मलिक ने 57 किग्रा जीता रजत

529 0

बर्मिंघम। भारत की युवा पहलवान अंशु मलिक (Anshu Malik) को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुरोये के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ओडुनायो ने अंशु को 6-4 से मात दी।

नाइजीरियाई खिलाड़ी ने पहले हाफ में चार पॉइंट बटोर लिये थे, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी दबाव में आ गयी थीं, 6-1 से पिछड़ने के बाद अंशु ने दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में तेजी से तीन पॉइंट हासिल किये लेकिन वह पर्याप्त नहीं थे।

नैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाई पाबंदी, जापानी प्रधानमंत्री भी गरजे

ग्लासगो 2014 और गोल्डकोस्ट 2018 में स्वर्ण जीत चुकी ओडुनायो ने इस जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की, जबकि अंशु को अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल हुआ।

Related Post

Billy Haven

भारत से 100 क्रिकेट किट प्राप्त करना ‘गर्व का क्षण’, टीम इंडिया आय का बड़ा स्रोत

Posted by - May 17, 2022 0
किंग्स्टन। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विल्फ्रेड बिली हेवन (JCA President Wilfred Billy Haven) ने कहा कि भारत से 100…

जीत के बाद बोले विराट कोहली, कहा- टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा नहीं किया

Posted by - October 9, 2021 0
दुबई। आईपीएल 2021 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया।…