cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आमजनों से भेंट कर सुनीं समस्याएं

588 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सायं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न संगठनों और आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लोगों की समस्याओं को अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नन्हीं दुनिया के बच्चों से भी भेंट कर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Post

kashi

शिवरात्रि पर पहली बार मिलेगा विश्वनाथ कॉरिडोर से मंदिर में प्रवेश

Posted by - March 9, 2021 0
वाराणसी। काशी में बन विश्वनाथ कॉरिडोर (Vishwanath Corridor) का काम तेजी से चल रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं…
CM Yogi did worship of Ramlala

सीएम ने किए हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन

Posted by - November 9, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले सीएम सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर…
AK Sharma

अटल जी के अधूरे सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: एके शर्मा

Posted by - December 26, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…