Fire

आर्थिक तंगी से तंग आकर पत्नी-बेटे के साथ खुद को कार में लगा ली आग

533 0

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक शख्स ने खुद के साथ अपनी पत्नी और बेटे को भी कार में बैठाकर आग (Fire) लगा ली। इस दर्दनाक घटना में उसकी पत्नी और बेटा किसी तरह से बच गए लेकिन आग लगाने वाले शख्स की मौत हो गई। कारोबारी रामराज भट्ट की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कोरोना महामारी की वजह से उनका बिजनेस काफी मंदा चल रहा था, जिससे वह परेशान थे। उनका 30 साल का बेटा नंदन इंजीनियर है लेकिन वह भी बेरोजगार है।

बीते मंगलवार दोपहर को वह अपनी पत्नी और बेटे को बाहर खाना खिलाने का कहकर वर्धा रोड ले गया। इसके बाद अचानक कार रोकी और एसिडिटी की दवा बताकर पत्नी-बेटे को जहर पीने के लिए दिया। उन दोनों के मना करने पर रामराज ने पेट्रोल छिड़की और कार को आग लगा दी।

इसके तुरंत बाद पत्नी और बेटा कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल गए और किसी तरह अपने ऊपर लगी आग को बुझाया। आस पास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच रामराज की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें रामराज ने लिखा है कि वो आर्थिक तंगी से परेशान था और इस वजह से उसने ये कदम उठाया है।

SL v PAK: श्रीलंका पर बाबर-अब्दुल्ला की शतकीय पारी पड़ी भारी

Related Post

PM मोदी

परीक्षा पे चर्चा 2022: PM मोदी ने दिया गुरुमंत्र, परीक्षा को बना लें अपना त्योहार

Posted by - April 1, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ‘परीक्षा पे…
CM Dhami met Finance Minister Sitharaman

CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की, राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की

Posted by - October 9, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी vने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और…
प्रियंका गांधी

यूपी में अराजकता के हालात, मेरी सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं : प्रियंका गांधी

Posted by - December 30, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कहा कि राज्य में अराजकता के हालात हैं।…