National Highway

नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल ढह गया, 2 मजदूरों की मौत

599 0

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में बड़ा हादसा हो गया है। नरकोटा में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (National Highway) पर आज बुधवार सुबह निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें मलबे में दबने से 4 लापता हो गए हैं और 6 को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें से दो की मौत हो गई है। बाकी को अस्पताल भेजा गया है। आधिकारिक डेटा बता रहा है कि पूरे उत्तराखंड में 8 स्टेट हाईवे समेत कुल 88 रास्ते अब भी बंद पड़े हैं, जो पिछले दिनों हुई बारिश के कारण बाधित हो गए थे।

ऋृषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग 56 पर नरकोटा के पास बन रहे एक बाईपास पुल पर सुबह करीब 9 बजे शटरिंग पलटने का हादसा हुआ। इस पुल को ऑल वेदर परियोजना के तहत बनाया जा रहा था। इसमें लगभग 9-10 लोग पुल पर निर्माण कार्य में लगे थे। बताया जा रहा है कि 6 घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि कुछ लोगों के शटरिंग के नीचे दबे होने की आशंका है। अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई है।

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर टूटी शटरिंग और मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। यह हादसा बारिश के चलते नहीं हुआ है।

Related Post

CM Dhami

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर…
CM Dhami

अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु करें: सीएम धामी

Posted by - August 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश…
Savin Bansal

डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
Jan Jan ki Sarkar Jan Jan ke Dwar

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से सशक्त हुआ सुशासन का मॉडल

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के…
PM Modi, cm dhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

Posted by - March 23, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष…