Shravan

कलयुग के श्रवण, कांवड़ में माता-पिता को बैठाकर तीर्थयात्रा पर निकले चंदन

566 0

भागलपुर: त्रेतायुग में श्रवण कुमार (Shravan Kumar) को अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ (बहंगी) में बैठाकर तीर्थयात्रा पर निकले हुए देखा था। अब ऐसा ही नजारा कलियुग में देखने को मिला है, चंदन कुमार बन गए है श्रवण कुमार। बिहार के जहानाबाद में घोसी थाना क्षेत्र के केवाली गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपति भगवान शिव के परम भक्त हैं। सावन में वे बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करना चाहते है, देवघर तक जा पाना उनके लिए आसान नहीं है। ऐसे में उनके बेटे और बहू ने उनकी इच्छा पूरी करने की ठान ली।

चंदन कुमार और उनकी पत्नी रानी देवी ने एक मजबूत कांवड़ (बहंगी) बनवाया और माता पिता को लेकर भागलपुर पहुंचे। उन्होंने भागलपुर में पवित्र गंगा नदी में स्नान किया और फिर मां-पिता को कांवर में बैठाया। इसके बाद वे भगवान भोलेनाथ का जयकार लगाते हुए देवघर की 105 किलोमीटर के सफर पर निकल पड़े।

कांवड़ के आगे के हिस्से में चंदन ने पिता को बैठाया है और माता पिछले हिस्से में बैठी हैं। चंदन ने कांवड़ को अपने कंधे पर उठा रखा है जबकि उनकी पत्नी रानी देवी पीछे से सहारा दे रही हैं। चंदन और रानी का बेटा भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लंबी और कठिन है इसलिए समय लगेगा लेकिन वे इस यात्रा को जरूर सफल करेंगे। कांवड़ यात्रा के क्रम में दोनों जैसे ही मुंगेर पहुंचे तो आस-पास मौजूद कावड़िए कलियुग के श्रवण भगवान की जय के नारे लगाने लगाने लगे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यात्रा के दौरान अब चाय-नाश्ता होगा सस्ता

Related Post

Bangalore Police

लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर HC नाराज, 125 मस्जिद सहित 301 को नोटिस

Posted by - April 8, 2022 0
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस (Bangalore Police) ने गुरुवार को 301 मस्जिदों, मंदिरों, चर्चों और अन्य प्रतिष्ठानों को अपने लाउडस्पीकर (Loudspeaker) का…
JSKG Polytechnic College

जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में ऑडिशन का आयोजन, छोटे बच्चों की शानदार प्रस्तुति

Posted by - January 25, 2021 0
इटावा। गौरव प्रतिभा फाउंडेशन ने स्वर्गीय गौरव उपाध्याय की स्मृति में सीजन थ्री मॉडलिंग कंपटीशन का आयोजन जेएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज…
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया…
The Governor and the CM inaugurated the Bhagirath Udyan

राजा भगीरथ की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा-स्तंभ: राज्यपाल

Posted by - September 22, 2025 0
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट : मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर रवाना

Posted by - September 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से…