Pulwama

पुलवामा में चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

478 0

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया है। हमले के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना गोंगू क्रॉसिंग इलाके की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलवामा के गंगू इलाके में आज रविवार को स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों की टीम पर हमला बोल दिया और संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी की।

इस हमले के दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार जख्मी हो गए। बताया गया कि, विनोद कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वो शहीद हो चुके थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग, कई फाइलें जली, सीएम ने लिया संज्ञान

Related Post

BJP dominates Uttarakhand civic elections

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर हासिल की जीत

Posted by - January 26, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव (Uttarakhand Civic Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुनामी ने सभी दलों का सूपड़ा साफ…
Rail Roko

रेल रोकना कितना उचित?

Posted by - February 18, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ किसान नेताओं ने देश के कई राज्यों में रेल ट्रैक पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना…