Advocate General office

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग, कई फाइलें जली, सीएम ने लिया संज्ञान

475 0

प्रयागराज: प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने महाधिवक्ता कार्यालय (Advocate General office) में आज रविवार सुबह अचानक से भीषण आग लग गई। महाधिवक्ता कार्यालय 9 मंजिल बिल्डिंग में है। विशेष सचिव न्याय राधे मोहन श्रीवास्तव ने आग लगने की जानकारी सुबह फायर ब्रिगेड को दी। खबर लगते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। तीन घंटे से आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाई।

सुबह सबसे पहले आग आठवीं मंजिल में लगी, फिर नवीं, छठीं और सातवीं मंजिल तक आग फैल गई। इस बिल्डिंग में रखे तमाम अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। बिल्डिंग में कंटेम्ट सेक्शन, बेल सेक्शन, क्रिमिनल अपील सेक्शन, क्रिमिनल रिवीजन और सिविल सेक्शन की फाइलें रखी हुई थीं, जो सभी जलकर खाक हो गई हैं।

मौके पर एडीजी प्रेम प्रकाश, डीआईजी डॉ राकेश सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम संजय खत्री, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी गंगा पार अभिषेक अग्रवाल के साथ ही सीएफओ डॉक्टर राजीव कुमार पांडेय मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाधिवक्ता भवन में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए बचाव एवं राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

News11 भारत का मालिक वसूली के आरोप में गिरफ्तार

उन्होंने इस घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रयागराज प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडिशनल एलआर राधेमोहन श्रीवास्तव तथा उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आग लगने के कारणों के संबंध में आज शाम तक रिपोर्ट देगी, जिससे जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।

अपने ही पार्टी व रिश्तेदारों से खफा हुई मायावती

Related Post

Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: वृद्धावस्था पेंशन के लिए लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं, विभाग खुद करेगा सम्पर्क

Posted by - November 14, 2025 0
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों…
AK Sharma

ए.के. शर्मा ने योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों के प्रतिभाग करने की अपील की

Posted by - June 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga…
CM Yogi becomes the biggest brand ambassador of 'ODOP'

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/सिंगापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर व जापान दौरे में जहां एक ओर निवेश और औद्योगिक साझेदारियों की…