National Highway

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत

533 0

रामपुर: यूपी के रामपुर में नेशनल हाईवे (National Highway 24) पर कोतवाली सिविल लाइंस के बाईपास के पास शनिवार देर रात एक ट्रक और एक निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हो गए और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भरी एक निजी बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि ट्रक चालक को झपकी आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।

बीती रात में बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी और तभी रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रिवर साइड इन के पास जीरो पॉइंट पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस में हाहाकार मच गया। इसके बाद आनन-फानन में हाईवे पर तैनात बल 112 व सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

वैक्सीनेशन में भारत ने रचा नया कीर्तिमान, 200 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे की जानकारी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदार (Ravindra Kumar Mandar) ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति 9454416995 और 9897846204 पर कॉल करके मृतकों और घायलों की जानकारी ले सकता है।

देश में पिछले 24 घंटे में बढ़े आंकड़े, Covid-19 के 20,528 नए मामले

Related Post

Mission Shakti

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) समय-समय…
CM yogi in tika Mahotsav

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 4 दिवसीय टीका उत्सव, कोविड वैक्सीन के कुल 85,15,296 डोज़ दिए गए

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तेजी से बढ़ती दूसरी लहर के बीच में भी केंद्र और उत्तर प्रदेश…