Akhilesh Yadav

हेलमेट लगाकर ड्राइवर ने चलाई रोडवेज बस, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

526 0

बागपत: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक ड्राइवर हेलमेट लगाकर रोडवेज बस चला रहा है। यह वीडियो यूपी के बागपत जिले का बताया जा रहा है। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी ट्वीट करके यूपी रोडवेज की खस्ता हालत पर सवाल खड़े किये हैं। आपको बता दें कि, रोडवेज बस का विंड शील्ड टूटा हुआ था और ख़राब मौसम की वजह से हवा और बारिश से बचने के लिए बस चालक ने हेलमेट लगाकर बस चलाई।

हेलमेट लगाकर बस चलाते हुए कुछ लोगो ने जब देखा तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा शनिवार को यह वीडियो बागपत-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बनाया गया है। बस लोनी डिपो की बतायी जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट कर बिना शीशे की जानलेवा बस को चलाने पर यूपी रोडवेज पर सवाल खड़े किये।

वायरल वीडियो को लोनी डिपो की सी बस को ड्राइवर हेलमेट पहनकर चलाता नजर आया। मौसम ख़राब होने की वजह से तेज बारिश और हवा की वजह से गाड़ी चलाना मुश्किल हो रही थी, जिसके बाद ड्राइवर ने हेलमेट पहनकर बस सड़क पर दौड़ा दी। बताया जा रहा है कि जिसने यह वीडियो बनाया उसने बस का करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया।

कसीनो पर पुलिस की छापेमारी, 10 विदेशी लड़कियों सहित 43 गिरफ्तार

Related Post

Pushkar Singh Dhami

बनबसा स्टेडियम में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, जनसभा को किया संबोधित

Posted by - April 2, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) शुक्रवार को दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे। चंपावत के बनबसा स्टेडियम…
CM Yogi attended the marriage of 1001 couples

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद में बनेगा इंप्लाईमेंट जोनः मुख्यमंत्री

Posted by - March 12, 2025 0
जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद…