Delhi

दिल्ली-NCR में काले बादलों से छाया अंधेरा, हल्की बारिश से मिली राहत

521 0

नई दिल्ली: कई जिलों में हो रही बारिश के बाद देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और आसपास में मौसम सुहावना हो गया है। कई इलाके में शनिवार दोपहर आसमान पर चारों तरफ काले घने बादल छा गए। कई जगहों पर उमस भरी गर्मी से लोगों को हल्फी फुहारों ने राहत दी है। शनिवार को मध्यम से तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी। धीरे-धीरे आसमान पर काले घने बादल छाने लगे और घरों में अंधेरा सा छा गया। वहीं दोपहर होते-होते ये बादल बरस पड़े।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की फुहारों से तापमान गिर गया। शनिवार दोपहर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो दिन के तापमान से 4 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के बाद से न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

छोटी बच्ची ने जवान के छुए पैर, भावुक होकर जताया प्यार, Viral VIDEO

Related Post

57 kg honey was extracted from beehive in CM's residence

मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

Posted by - March 18, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद (Honey) निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला…
पाक के ठिकाने तबाह

भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाक के ठिकाने तबाह, वीडियो जारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर घाटी में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसका भारतीय सेना ने गुरुवार को करारा…

पुलिस वालों ने की थी तिहाड़ के भीतर अंकित गुर्जर की हत्या! डिप्टी जेलर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - August 10, 2021 0
दिल्ली के तिहाड़ जेल में पिछले दिनों मारे गए गैंगस्टर अंकित गुर्जर के मामले में आखिरकार पुलिस को आरोपी मानते…