Aircraft fue

महंगाई के बीच राहत भरी खबर, विमान ईंधन की कीमत में कटौती

591 0

नई दिल्ली: देश में बढ़ रही महंगाई के बीच आज शनिवार को विमान ईंधन (Aircraft fue) (एटीएफ) की कीमत में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट की वजह से विमान ईंधन की कीमत में 2.2 प्रतिशत की कटौती हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य के मुताबिक, एटीएफ के दाम में 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.2 प्रतिशत की कटौती करके इसे 1,38,147.93 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

एटीएफ के दाम पिछले पखवाड़े अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधित किए जाते हैं, इससे पहले एक जुलाई को कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस साल एटीएफ की कीमत में दूसरी बार कटौती हुई है। पिछले महीने इसकी कीमत 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) पहुंच गई थी।

विमान संचालन में ATF पर होने वाले खर्च की हिस्‍सेदारी 40 फीसदी रहती है, यही कारण है कि हवाई ईंधन के दाम बढ़ने से यात्रियों के लिए यात्रा महंगी पड़ती है। 1 अप्रैल को भी कीमतों में 2 फीसदी बढ़ोतरी की गई, जबकि 16 अप्रैल को 0.2 फीसदी और 1 मई को 3.22 फीसदी की वृद्धि हुई। अब जब कीमतों में कमी की जा रही है तो माना जा रहा है कि हवाई सफर भी सस्ता हो सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव: AAP ने किया साफ, विपक्षी उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

Related Post

Savin Bansal

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2…
CM Bhajan Lal

चुनाव आते ही झूठ और लूट की दुकान खोल देती है कांग्रेस: सीएम भजनलाल

Posted by - November 16, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मलाड पश्चिम से महायुति प्रत्याशी विनोद…