मायावती

‘धर्मयुद्ध लड़ने वाली साध्वी को केवल नोटिस क्यों, नामांकन रद्द क्यों नहीं?- मायावती

952 0

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमों मायावती ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल से भाजपा प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह ‘धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही बीजेपी व आरएसएस का असली चेहरा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग सिर्फ नोटिस ही क्यों जारी कर रहा है, वह नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें :-‘चौकीदार चोर है’ बयान पर सुप्रीम कोर्ट में राहुल ने जताया खेद

आपको बता दें उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मीडिया की जबर्दस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिन्ता की बात है. इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बीजेपी और पीएम मोदी हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं।’

ये भी पढ़ें :-पीएम के बयान पर महबूबा का पलटवार, बोली- पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं बचाए परमाणु बम 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 22वीं सूची जारी कर दी है जिसमें मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है तो गुना से डॉ केपी यादव को टिकट दिया गया है। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला दिग्विजय सिंह से होगा।

Related Post

Supplementary Budget

योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, किसानों को मिली ये सौगातें

Posted by - November 29, 2023 0
लखनऊ। यूपी की योगी सरकरार (Yogi Government) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दूसरे दिन बुधवार को वित्त…
जेपी नड्डा

भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए पार्टी का नए अध्यक्ष

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार यानि 20 जनवरी को बहुत ही बखूबी से अपने कार्यभार को संभालने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री…
महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…
harish rawat

राजनीतिक अस्थिरता पर हरदा का तंज, कुछ लोग दिल्ली में तो कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार

Posted by - March 6, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक…