राहुल गांधी

राफेल मुद्दे पर मुझसे डिबेट करने के बाद देश को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे पीएम- राहुल गांधी

1023 0

अमेठी। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए पीएम मोदी के लिए दिए अपने ‘चौकीदार चोर है’ बयान पर खेद जताया है।इसके बाद राहुल ने कहा कि मैं मोदी को चुनौती देता हूं कि वह रेस कोर्स में ही आ जाएं और मुझसे राफेल मुद्दे पर बहस कर लें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मुझसे डिबेट करने के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे क्योंकि सामने आ जाएगा कि चौकीदार ने चोरी की। राहुल गांधी ने मीडिया के सामने भी युवाओं से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए।

ये भी पढ़ें :-जैसा बाप वैसा बेटा, अब इस पर हंसू या रोऊं – जया प्रदा

आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने सोमवार यानी आज अमेठी में एकबार फिर ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए। अपने भाषण में उन्होंने ने अमेठी की जनता से कहा, ‘पिछले पांच साल में चौकीदार ने आपसे चुराया है। उन्‍होंने फूड पार्क छीना, अस्‍पताल छीना, स्‍कूल छीना जो आपका था, तिलोई का था। मेरी सरकार आई तो आपको दोगुना वापस दूंगा।’

ये भी पढ़ें :-पीएम के बयान पर महबूबा का पलटवार, बोली- पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं बचाए परमाणु बम 

जानकारी के मुताबिक आगे उन्होंने कहा केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर सिर्फ अमेठी को न्याय ही नहीं मिलेगा बल्कि अमेठी, सलोन, तिलाई व रायबरेली की जनता की पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये मत भूलिए कि नरेंद्र मोदी यहां पांच साल पहले आए थे और दो करोड़ लोगों को हर साल नौकरियां देने का वादा किया था। 15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

Related Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास

Posted by - July 31, 2021 0
वहीं फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा…

सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी

Posted by - July 14, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चा अभी भी जारी है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य…