Recruitment

नौकरी की कर रहे तलाश, तो देखें इन पदों पर निकली भर्ती

474 0

राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को प्लेसमेंट कैंप आयोजन करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स एनएपीएस नेशनल अप्रेटीशिप प्रोर कार्डिनेटिंग ऑफिसर हैदराबाद द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर उक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

निर्धारित तिथि एवं स्थान के अनुसार जनपद पंचायत मानपुर में 15 जुलाई को, जनपद पंचायत मोहला में 16 जुलाई को, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में 18 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 19 जुलाई को, जनपद पंचायत छुईखदान में 20 जुलाई को, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 21 जुलाई को, जनपद पंचायत छुरिया में 22 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 23 जुलाई को एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 25 जुलाई को भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

सीएम धामी इस जिले को बनाना चाहते है शिक्षा का हब

Related Post

KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को मुख्यधारा…
NEET UG

NEET UG परीक्षा नहीं होगी दोबारा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- खामी के पर्याप्त सबूत नहीं

Posted by - July 23, 2024 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG 2024 दोबारा परीक्षा कराने और रिजल्ट रद्द करने की मांग वाली सभी याचिकाओं…