Vishwanath

विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हादसा, जर्जर मकान का गिरा छज्जा

442 0

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया नहीं तो कई श्रद्धालु इसके चपेट में आ जाते क्योंकि वहां पर एक जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते के गेट नंबर 1 के ठीक बगल में इस हादसे से चंद मिनट पहले ही वहां से श्रद्धालुओं का जत्था गुजरा था, उसके बाद ही जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि मकान पुराना था, जिसका छज्जा पहले से ही कमजोर था साथ ही लगातार रिस रहा था। ऐसे में मकान के गिरने की पूरी संभावना थी, नगर निगम ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया। आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया नहीं तो कई श्रद्धालु इसके चपेट में आ जाते।

गौरतलब है कि नगर निगम ने दावा किया था कि बनारस में जितने भी पुराने मकान है उनको चिन्हित करा जाएगा, जो गिरने लायक है उन्हें गिरा दिया जाएगा या फिर जो निर्मित होने के लायक है फिर से उन्हें बनवाया जाएगा। लेकिन जिस तरह से आज का यह हादसा हुआ नगर निगम की लापरवाही साफ दिख रही है।

दबाव के बाद भी बढ़ा Stock Market, सेंसेक्‍स और निफ्टी में भारी उछाल

Related Post

Sanjeeev baliyan

संजीव बालियान का बड़ा आरोप,कहा-जयंत व अखिलेश के इशारे पर बिगाड़ा जा रहा UP का माहौल

Posted by - February 23, 2021 0
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सोरम में साजिश के तहत मारपीट…
AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …
Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर…
Arogya Mela

दो साल में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने पाया आरोग्य मेले का लाभ

Posted by - May 9, 2022 0
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ उपलब्धता के उद्देश्य से शुरू ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों’ (Arogya Mela) का लोगों…