Elderly woman

मंदिर की केयरटेकर बुजुर्ग महिला की मौत, गले पर दिखा निशान

505 0

गोरखपुर: सीएम योगी के शहर गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में मंदिर की केयरटेकर बुजुर्ग महिला (Elderly woman) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। यह महिला सड़क किनारे चाय बेचकर अपना गुजारा करती थी। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके में मृतक महिला के गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं और मंदिर के दानपात्र को तोड़ा गया है। घटना की जानकारी होने पर एडीजी अखिल कुमार और डीआईजी के. रविंद्र गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मुआयना किया है। पुलिस का अंदाजा है कि, मंदिर में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या की गई होगी।

जानकारी के मुताबिक, मामला कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर इलाके में आज सुबह मंदिर के पास बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई होगी। वहीं महिला की शिनाख्त कैलाशी देवी (80) के तौर पर हुई है। एडीजी ने घटना के शीघ्र अनावरण का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

AIMIM के नेता मोहम्मद शाह आलम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इस मामले में सीओ कैंट श्याम देव ने बताया कि आज सुबह मंदिर के पास से बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

शिवपाल यादव: अखिलेश ने नहीं बुलाया, सीएम ने खाने पर बुलाया, अब करूँगा…

Related Post

CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…
CM Yogi held a meeting on Jal Jeevan Mission

विंध्य-बुंदेलखंड में 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा तक हर घर नल से जल का संकल्प: मुख्यमंत्री

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर में नल से शुद्ध जल की…
CM Yogi unveiled the statue of Madhavraj Scindia

देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में यूपी अहम भूमिका निभाएगा: सीएम योगी

Posted by - May 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पिछले 6 वर्षों…
सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…