S.S. Sandhu

मानसखण्ड कॉरिडोर के विकास के संबंध में एस.एस. संधु ने की बैठक

491 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (S.S. Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में मानसखण्ड कॉरिडोर के विकास के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण मंदिरों को विकसित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को साथ में लेते हुए, क्षेत्रों का भ्रमण कर एक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को कैटेगरी में बाँटते हुए, कैटेगरी ‘ए‘ में अतिमहत्त्वपूर्ण मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों को रखें। कैटेगरी ‘बी‘ में ऐसे मंदिरों को चयनित किया जाए जिनमें पर्यटन की दृष्टि से काफी अधिक पोटेंशियल है, साथ ही, कैटेगरी ‘सी‘ में अन्य मंदिरों एवं पर्यटक स्थलों को शामिल किया जाए जिसमें भविष्य में कार्य किया जाना है।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इन क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में समस्त प्रकार की अवस्थापना सुविधाओं का ख्याल रखा जाए, जिससे भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों का चौड़ीकरण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, पार्किंग की व्यवस्था, बिजली-पानी एवं सफाई की उचित व्यवस्था हेतु प्लान तैयार कर लिए जाएं।

मुख्य सचिव ने चारधाम और मानसखण्ड कॉरिडोर के अन्तर्गत आने वाले ऐसे मंदिरों और पर्यटन स्थलों, जिनमें अत्यधिक श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, के आसपास के क्षेत्रों में नए पर्यटक स्थल विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए ताकि उन मंदिरों एवं पर्यटक स्थलों का दबाव कम हो सके। इससे नए रोजगार भी उपलब्ध होंगे।

मुख्य सचिव ने रोप-वे प्रोजेक्ट्स को भी साथ-साथ शुरू करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंदिरों एवं पर्यटक स्थलों को प्राथमिकता पर लेते हुए कैटेगरी ए में रखते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने प्रशिक्षित युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र एवं लेपटॉप

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं सचिव दिलीप जावलकर, सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं सभी सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ करें शिकायतों का निस्तारण: ए0के0 शर्मा

Related Post

Savin Bansal

सुरक्षित देखभाल के साथ ही खेल एक्टिविटी संग नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ना उद्देश्यः डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने आज सर्वे चैक अवस्थित डे-केयर-सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान…
Aakhri Koshish

सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘आखिरी कोशिश’ रिलीज

Posted by - January 29, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून…
DM Savin Bansal

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्रांजेक्शन -डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा…
CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Posted by - August 15, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस…
CM Dhami

पीएम के नेतृत्व में नारीशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है: धामी

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025:…