Ghatkopar

भारी बारिश से घाटकोपर में तबाही, भूस्खलन से मची त्राहि

491 0

मुंबई: मुंबई के पंचशील नगर के घाटकोपर (Ghatkopar) में तेज बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। बचाव कार्य के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के पीआरओ ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से जलजमाव को देखते हुए सायन रोड नंबर 24, शेल कॉलोनी और चेंबूर में कुल 8 रूट डायवर्जन किए गए हैं।

पिछले 12 घंटों में 95.81 मिमी से मुंबई में बारिश दर्ज की गई है, इसके कारण सायन सर्कल गंभीर जलभराव का सामना कर रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को निगरानी रखने और एनडीआरएफ के दस्तों को तैयार रखने का निर्देश दिया है। एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव के साथ चर्चा की और सभी संबंधित जिलों के संरक्षक सचिवों को निगरानी रखने और स्थिति को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है।

हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन बेचने वाला गिरफ्तार

मुंबई प्रशासन ने एनडीआरएफ की 5 टीमों को उतारा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Vivo पर आई ED की आफत, 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…
CM Dhami

धामी ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

Posted by - November 19, 2024 0
चमोली/गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दो दिवसीय गैरसैंण के दौरे पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टरप्लान…