Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश!

544 0

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इस बीच, सोमवार को देहरादून में भारी बारिश की वजह से कई पेड़ उखड़ गए, जिसमे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तराखंड में पिछले हफ्ते मानसून आते ही पहाड़ी राज्य में भूस्खलन की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में 5, 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों पर मलबा, कटाव और नदी नालों में पानी के बहाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विधायकों को अब मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, दिल्ली विधानसभा में विधेयक हुआ पारित

Related Post

CM Dhami

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश बन गया भारत: सीएम धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री…
CM Dhami

हर साल ’जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम ने की घोषणा

Posted by - November 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान…
कोरोना योद्धा सोनू गुर्जर

राजस्थान : कोरोना योद्धा सोनू ने मास्क बनाकर मुफ्त में गांव वालों को बांटा

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की फौज तो लड़ रही है। तो ऐसे भी कोरोना…