Accident

NH 91 हादसे में 3 महिला मजदूरों की गई जान, CM योगी ने जताया शोक

628 0

बुलंदशहर: यूपी में आए दिन बड़े-बड़े हादसों (Accident) की खबरे सामने आ रही है। बुलदंशहर (Bulandshahr) जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे (National Highway 91) पर मधूसूदन डेरी के पास तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। इस दौरान हादसे (Accident) में 3 महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

नेशनल हाईवे 91 पर हुए इस हादसे की जानकारी लगते ही अपर जिलाधिकारी प्रशांत समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। अस्पताल पहुंचे घायलों में से तीन महिलाएं की मौत हो चुकी थी, इन तीन महिला मृतकों में से एक महिला की पहचान रामा पत्नी चंद्रपाल निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य दो महिला मृतकों की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। वहीं 8 घायलों का इलाज किया जा रहा है। इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

योगी सरकार की कानून-व्यवस्था का 25 मार्च से 1 जुलाई तक का रिपोर्ट कार्ड

बुलदंशहर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने 3 महिला मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड: साढ़े पच्चीस लाख के निकट पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या

Related Post

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
electric buses

वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व ई-ऑटो दिव्यांग मित्रों, वृद्धजनों एवं महिलाओं के काफी सुरक्षित

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्याधाम…
CM Yogi

त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को आगामी पर्व-त्योहारों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों…