Sitapur

सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, 9 घायल

527 0

सीतापुर: यूपी के सीतापुर (Sitapur) जिले के कुछ गांवों में रविवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ झुलस गए है। इस हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीतापुर (Sitapur) के जिलाधिकारी अनुज सिंह के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और वे सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

अनुज सिंह ने कहा, सीतापुर जिले के कुछ गांवों में बिजली गिरने की घटना की सूचना मिली, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव: अपनी उम्मीदवारी के समर्थन के लिए रांची जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

सीतापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

कुल्लू में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस

Related Post

Women's Fest

Women’s Fest 2025: नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और स्व-रोजगार का महोत्सव

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों की…
CM Yogi

बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार औद्योगिक निवेश की बढ़ती संभावनाओं के बीच…
CM Yogi

आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दीजिए… , नन्ही बच्ची के अंदाज को देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत की भूमिका, मुख्यमंत्री (CM Yogi) के रूप में सख्त प्रशासक का दायित्व, लेकिन इन…