साध्वी प्रज्ञा

बाबरी मस्जिद तोड़ी, अब राम मंदिर बनाएंगे – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

902 0

भोपाल। लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़बोला बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि वह बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ गईं और उसे ध्वस्त कर दिया। जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में दूसरा नोटिस दे दिया है।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका गांधी का बड़ा हमला- पीएम मोदी ने देश की जनता को दिया सिर्फ धोखा 

आपको बता दें मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा। इसके बाद प्रज्ञा की टिप्पणी पर खूब विवाद हुआ। यह विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि साध्वी प्रज्ञा ने अब एक और ‘बड़बोला’ बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।उनके इस बयान से आयोग ने उन्होंने चेतावनी दी है कि लगातार आचार संहिता का उल्लंघन, असयंमित और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की वजह से बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन से जनता में उमंग, भाजपा में है बौखलाहट – मायावती 

जानकारी के मुताबिक बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में अपनी भूमिका पर रोशनी डालते हुए साध्वी ने कहा, ‘मैंने ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ दिया। मुझे काफी गर्व है कि भगवान ने मुझे यह मौका और ऐसा करने के लिए शक्ति दी, और मैंने उसे कर दिया। अब हम वहीं राम मंदिर बनाएंगे।’

Related Post

cm yogi

अमेठी को अपनी बपौती समझने वाले विदेश जाते थे तो भारत के खिलाफ बोलते थे : सीएम योगी

Posted by - January 3, 2022 0
अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी में समाजवादी पार्टी…
diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

Posted by - April 3, 2021 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up…

लालू परिवार मे दोनों बेटों मे तनातनी जारी, पार्टी ऑफिस मे तेजस्वी की फोटो पोस्टर मे

Posted by - August 9, 2021 0
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में दो भाइयों के बीच…
हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक नहीं, ICMR बोला- भारत में नहीं मिला दुष्प्रभाव

Posted by - May 26, 2020 0
नई दिल्ली। आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में हुए अध्ययनों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कोई अहम दुष्प्रभाव सामने नहीं आए…